Up board class 10 science notes chapter 1
इस पोस्ट में आपको Up board class 10 science notes chapter 1 दिया जा रहा है अगर आप up board से हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही बढ़िया है | Up board class 10 science notes chapter 1 इस पोस्ट में Up board class 10 science chapter 1 के जितने भी पॉइंट हैं उन सभी को मैंने इसमें बताया है | इस पोस्ट में माध्यम से आप आसानी के साथ दशवी कक्षा के विज्ञान के chapter 1 का notes बना सकते हैं | Up board class 10 science notes chapter 1 निचे देखें :-
1). अभिकारक एवम उत्पाद किसे कहते हैं ?
Ans. वे पदार्थ जो रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेते हैं उसे अभिकारक कहते हैं तथा अभिक्रिया के पूरा होने के बाद जो पदार्थ बनता है उसे उत्पाद कहते हैं |
2). रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं ?
Ans. ऐसे अभिक्रिया जिसमे दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर नए पदार्थ का निर्माण करते हैं या एक या एक से अधिक पदार्थ टूटकर नए पदार्थ का निर्माण करते हैं उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं |
3). रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं ?
Ans. जब किसी रासायनिक अभिक्रिया को संकेतो अथवा सूत्रों के माध्यम से दर्शाया जाता है तो उसे रासायनिक समीकरण कहते हैं ?
4). संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है ? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है ?
Ans. वैसे रासायनिक समीकरण जिसमे अभिकारको एवम उत्पादों के प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या बराबर होती है, उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं | द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुसार रासायनिक अभिक्रियाओं में अभिकारको एवम उत्पादों के द्रव्यमान समान होते हैं | इसलिए अभिकारको एवम उत्पादों के द्रव्यमान को समान करने के लिए समीकरण को संतुलित करना आवश्यक होता है |
5). वायु मे जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को अच्छी तरह साफ़ क्यों किया जाता है ?
Ans. मैग्नीशियम धातु सामान्य ताप पर नम वायु की उपस्थिति में मैग्नीशियम आक्साइड बनाता है, जो मैग्नीशियम रिबन के ऊपरी सतह पर जमा रहता | इसलिए इसे वायु में जलाने से पहले रेगमाल से रगड़कर साफ़ किया जाता है ताकि आसानी से आक्सीजन से संयोग कर सके |
Up board class 10 science notes in hindi
इस पोस्ट में आपको Up board class 10 science notes in hindi संतुलित रासायनिक समीकरण का उतर नहीं दिया गया है | Up board class 10 science notes in hindi इस पोस्ट में आपको रासायनिक अभिक्रियाए एवम समीकरण से संबंधित जितने भी प्रश्न बनते हैं Up board class 10 science notes in hindi उन सभी को इस पोस्ट में बताया गया है |
6). संयोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं ? एक उदाहरण देकर समझाए
Ans. वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे दो या दो से अधिक पदार्थ आपस में संयोग कर एक नया पदार्थ का निर्माण करते हैं जिसका गुण मूल पदार्थो के गुण से अलग होता है उसे संयोजन अभिक्रिया कहते हैं |
S + O2 — SO2
7).वियोजन या अपघटन अभिक्रिया किसे कहते हैं ? एक उदाहरण दे |
Ans. वियोजन या अपघटन अभिक्रिया वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे एक पदार्थ के टूटने से दो या दो से अधिक नए पदार्थों का निर्माण होता है, जिनके गुण मूल पदार्थों के गुणों से अलग होते हैं, उसे वियोजन या अपघटन अभिक्रिया कहते हैं |
CaCO3 —ऊष्मा— CaO + CO2
8).वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है ? इन अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखें |
Ans. संयोजन अभिक्रिया में दो या दो से अधिक पदार्थ मिलकर एक नए पदार्थ का निर्माण करते हैं जबकि वियोजन अभिक्रिया में एक पदार्थ टूट कर दो या दो से अधिक नए पदार्थों का निर्माण करते हैं | इसलिए वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत कहा जाता है
संयोजन अभिक्रिया—- 2H2 + O2 —- 2H2O
वियोजन अभिक्रिया 2H2O —- विद्युत अपघटन — 2H2 + O2
9).ऊष्माशोषी एवं ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया किसे कहते हैं एक- एक उदाहरण दें |
Ans. ऊष्माशोषी अभिक्रिया- वैसे रसायनिक अभिक्रिया जिसमे ऊष्मा का शोषण होता है उसे ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं |
N2 + O2 —- 2NO – 43.2 k.cal
10).ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया – वैसे रासायनिक अभिक्रिया जिसमे अभिक्रिया के बाद उष्मा उत्पन्न होती है उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं |
C + O2 —— CO2 + 94.45 k.cal
11).श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं ? वर्णन करें |
Ans. भोजन में उपस्थित कार्बोहाइड्रेट टूटकर ग्लूकोज बनाता है | ग्लूकोज ऑक्सीजन से मिलकर हमें उर्जा देता है अर्थात श्वसन अभिक्रिया में ऊर्जा निकलती है | अतःश्वसन अभिक्रिया को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं | C6H12O6 + O2 —– 6CO2 + 6H2O + उर्जा
12). विस्थापन अभिक्रिया किसे कहते हैं ? उदाहरण दें |
Ans. वैसे रसायनिक अभिक्रिया जिसमे कोई तत्व किसी योगिक से दूसरे तत्व को हटाकर खुद उसका स्थान ग्रहण कर लेता है और एक नया यौगिक बनाता है उसे विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं |
Fe + CuSO4 —– FeSO4 + Cu
Class 10 up board science notes in hindi
up board class 10 science notes | up board class 10 science notes in hindi | up board class 10 science notes chapter 1 | up board class 10 science notes chapter 1 in hindi | class 10 up board science notes in hindi | class 10 science notes up board |
13). द्विविस्थापन अभिक्रिया किसे कहते हैं एक उदाहरण दे |
Ans. वैसे रसायनिक अभिक्रिया जिसमे दो अभिकारक अपने मुल्कों की अदला बदली करके नए पदार्थों को बनाते हैं जिसका गुण मूल पदार्थों के गुणों से अलग होता है उसे द्विविस्थापन अभिक्रिया कहते हैं |
NaCl + AgNO3—– AgCl + NaNO3
14). अवक्षेपण अभिक्रिया किसे कहते हैं ? उदाहरण देकर समझाइए |
Ans. वह अभिक्रिया जिसमे किसी अवक्षेप का निर्माण होता है उसे अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं |
Na2SO4 + BaCl2 — BaSO4 + 2NaCl
उपर्युक्त अभिक्रिया में सोडियम सल्फेट तथा बेरियम क्लोराइड के बीच अभिक्रिया के बाद baso4 का अवक्षेप प्राप्त होता है |
15). ऑक्सीकरण को परिभाषित करें |
Ans. वह क्रिया जिसमें किसी तत्व से ऑक्सीजन का योग होता है, अथवा किसी यौगिक से हाइड्रोजन का विस्थापन होता है, अथवा विद्युत ऋणात्मक मूलक के अनुपात में वृद्धि होती है या विद्युत धनात्मक मूलक के अनुपात में कमी होती है, ऑक्सीकरण क्रिया कहलाती है |
2Cu + O2 —- 2CuO
16). अवकरण को परिभाषित करें |
Ans. वह क्रिया जिसमें किसी तत्व से हाइड्रोजन का संयोग होता है अथवा किसी यौगिक से ऑक्सीजन का विस्थापन होता है अथवा विद्युत धनात्मक मूलक के अनुपात में वृद्धि होती है या विद्युत ऋणात्मक मूलक के अनुपात में कमी होती है अवकरण कहलाती है |
CuO + H2 — Cu + H2O
17). उपचयन अभिक्रिया किसे कहते हैं ?
Ans. वे अभिक्रिया जिसमे ऑक्सीजन का योग या वृद्धि होता है उन्हें उपचयन अभिक्रिया कहते हैं |
2Cu + O2 —- 2CuO
2H2 + O2 — 2H2O
18).अपचयन अभिक्रिया किसे कहते हैं ?
Ans. वे अभिक्रिया है जिनमें ऑक्सीजन का ह्रास या कमी होता है उसे अपचयन अभिक्रिया कहते हैं |
ZnO + C — Zn + CO
19). उपचयन अपचयन या रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं ? एक उदाहरण दे |
Ans. वैसे अभिक्रिया जिसमे एक अभिकारक उपचयित तथा दूसरा अभिकारक अपचयित होता है | उसे रेडॉक्स अभिक्रिया कहते हैं |
CuO + H2 — Cu + H2O
Up board class 10 science notes in hindi pdf
class 10 science notes in hindi up board | up board class 10 science notes in hindi | class 10 science notes up board in pdf | class 10 science notes in hindi chapter 1
20).जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है |
Ans. लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलियन से कॉपर को विस्थापित कर देता है और आयरन सल्फेट बनाता है आयरन सल्फेट बनने के कारण कॉपर सल्फेट का गहरा नीला रंग मलिन हो जाता है और हल्के हरे रंग में बदल जाता है |
CuSO4 + Fe — FeSO4 + cu
21).लोहे की वस्तुओं को हम क्यों पेंट करते हैं ?
Ans. लोहे की वस्तुओं को संक्षारण से बचाने के लिए पेंट करते हैं पेंट वस्तु की सतह तथा हवा या नमी के बीच प्रत्यक्ष संपर्क को समाप्त कर देता है |
22). तेल एवं वसा युक्त खाद्य पदार्थ को नाइट्रोजन से युक्त क्यों किया जाता है ?
Ans. तेल एवं वसा युक्त खाद्य पदार्थ को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें नाइट्रोजन युक्त किया जाता है जब ऐसे पदार्थ हवा के संपर्क में आते हैं तो उपचयित होकर विकृत गंधित हो जाते हैं | उनके गंध तथा स्वाद बदल जाते हैं
23). चिप्स की थैलियों में किस गैस का प्रयोग किया जाता है और क्यों ?
Ans. नाइट्रोजन गैस, क्योंकि चिप्स का उपचयन नहीं हो पाता है और चिप्स का स्वाद काफी दिनों तक खराब नहीं होता है |
24). संक्षारण किसे कहते हैं ?
Ans. जब कोई धातु अपने आसपास अम्ल नमी आदि के संपर्क में आती है तब वह संचारित होती है और इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं उदाहरण लोहे में जंग लगना, चांदी के ऊपर काली परत चढ़ना
25). विकृत गंधिता किसे कहते हैं ?
Ans. वसा एवं तेल से बने खाद्य पदार्थों में उपचयन की क्रिया के कारण अरुचिकर गंध और स्वाद का उत्पन्न होना विकृत गंधिता कहलाता है | उदाहरण गर्मी के दिनों में सब्जी का खट्टा होकर गंध देना |
तो दोस्तों ऊपर में आपने देखा Up board class 10 science notes in hindi तो कैसा लगा ये पोस्ट अगर आपको अच्छा लगे तो इस वेबसाइट को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें और इसीप्रकार के मटेरियल पाने के लिए इस वेबसाइट को हमेशा देखते रहें | Up board class 10 science notes in hindi धन्यबाद
इन्हें भी देखें :-
Class 10 science mcq question chapter 1
class 10 science mcq question chapter 2
Please Give me this notes in English