Ncert class 12 political science important question in hindi

 Ncert class 12 political science important question in hindi 

1).  गुटनिरपेक्ष आंदोलन में भारत की भूमिका का वर्णन करें ?

Ans. गुटनिरपेक्ष आंदोलन में भारत की भूमिका – किसी भी महाशक्ति के नियंत्रण या प्रभाव में न रहकर, अंतरराष्ट्रीय प्रश्नों का निर्णय गुण-दोषों के आधार पर करना गुटनिरपेक्षता है | गुटनिरपेक्ष रहते हुए भारत में अंतरराष्ट्रीय मंच पर सक्रिय भूमिका निभाई है | गुटनिरपेक्ष देशों का प्रथम शिखर सम्मेलन 1961 में बेलग्रेड में हुआ जिसमें 25 देश शामिल हुए थे अब तक इसमें 116 देश शामिल हो चुके हैं | गुटनिरपेक्ष आंदोलन में नेहरू जी का स्थान सर्वोपरि रहा था उन्होंने निरस्त्रीकरण का समर्थन और साम्राज्यवाद का विरोध किया | गुटनिरपेक्ष देशों का सम्मेलन समय-समय पर किसी सदस्य देश में होता रहता है | 1980 में भारत अफ्रीका कोष  का अध्यक्ष बना | जकार्ता सम्मेलन 1992 में भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पुनर्गठन का मामला उठाया था | 11वा सम्मेलन कर्टिजेना में 1995 में संपन्न हुआ | कर्टिजेना घोषणा में आतंकवाद को निंदनीय बताया गया और कहा गया कि हर प्रकार के आतंकवाद का विरोध होना चाहिए | 

इन्हें भी देखे :-
i) class 12 political science notes


Ncert class 12 political science important question in hindi

2). गुटनिरपेक्ष आंदोलन के किन्हीं 4 लक्षणों की व्याख्या करें |
Ans. गुटनिरपेक्ष आंदोलन के चार लक्षण निम्नलिखित है :- 

i). साधारणतया गुटनिरपेक्ष आंदोलन महाशक्तियों के गुटों में सम्मिलित न होने का आंदोलन है | 

ii). यह पृथकतावाद नहीं है, जैसे अमेरिका ने 1787 ई से प्रथम विश्वयुद्ध तक पृथकतावाद की नीति अपनाई थी | इसके विपरीत भारत जैसे देशों ने शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिद्वंदी गुटों के बीच मध्यस्थता में सक्रिय भूमिका निभाई |

iii). गुटनिरपेक्ष आंदोलन का अर्थ  तटस्थता भी नहीं है क्योंकि तटस्थता का अभिप्राय युद्ध में सम्मिलित ना होने की नीति है | जबकि गुटनिरपेक्ष देश कई बार युद्ध में शामिल हुए हैं तथा युद्ध को टालने और युद्ध को समाप्त करने के प्रयास किए हैं |

 iv). गुटनिरपेक्षता या महाशक्तियों से अलग रहने की नीति का मतलब यह नहीं है कि इस आंदोलन से जुड़े देश अपने को अंतरराष्ट्रीय मामलों से अलग-थलग रखते हैं गुटनिरपेक्ष देशों की शक्ति उनकी आपसी एकता और महाशक्तियों द्वारा अपने-अपने गुट में सम्मिलित करने की पुरजोर कोशिश के बावजूद ऐसे किसी गुट में सम्मिलित न होना उनका उनका संकल्प है |


Ncert class 12 political science important question in hindi

3). विश्व शांति में गुटनिरपेक्ष आंदोलन की भूमिका की चर्चा करें  |
Ans. गुटनिरपेक्ष आंदोलन के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है –

i). गुटनिरपेक्ष आंदोलन का मुख्य उद्देश्य शांति की स्थाई स्थापना के लिए प्रयत्न करना और साम्राज्यवाद के विस्तार को रोकना रहा है |

ii). गुटनिरपेक्ष आंदोलन ने जातिय भेदभाव का तीव्र विरोध किया | इसने रंगभेद की नीति का विरोध करते हुए दक्षिण अफ्रीका की सरकार के विरुद्ध कई प्रतिबंध लगाए और दो बड़ी शक्तियों को भी इसके लिए प्रोत्साहित किया |

iii). गुटनिरपेक्ष आंदोलन के देशों का एक अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्य दक्षिण से सहयोग तथा गरीब देशों को अधिकाधिक सहायता प्रदान करने का प्रयास करना है 

iv). गुटनिरपेक्ष आंदोलन ने अफ्रीका और एशिया के बहुत से देशों के स्वतंत्रता आंदोलन को समर्थन दिया जिससे वे स्वतंत्रता प्राप्त करने में सफल हुए |

v). परमाणु अस्त्रों की होड़ विश्व को तीसरे विश्वयुद्ध की ओर धकेल सकती थी गुटनिरपेक्ष देशो न ए अमेरिका तथा सोवियत संघ को परमाणु और रासायनिक हथियारों को नष्ट करने की बार-बार अपील की | 


इन्हें भी देखे :-
i) class 12 political science notes

  • Related Posts

    Class 12 political science mcq chapter 1

     Class 12 political science mcq chapter 1 Class 12 political science mcq chapter 1 our website guptajiguru.in provide Class 12 political science mcq chapter 1 in hindi, you can can see Class…

    Ncert class 12 political science objective question | MCQ | ch 1

     Ncert class 12 political science objective question |  MCQ |   Ncert class 12 political science objective question, Ncert class 12 political science objective question in hindi, Ncert class 12 political science objective…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Class 10 geography important question

    Class 10 geography important question

    Class 10 geography important question

    Class 10 science important question

    Class 10 social science important question 2022

    Class 9 science mcq question chapter 1

    Class 9 science mcq question chapter 1